GMCH STORIES

15 दिवसीय निःशुल्क ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर का हुआ शुभारंभ

( Read 696 Times)

17 May 26
Share |
Print This Page
15 दिवसीय निःशुल्क ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर का हुआ शुभारंभ

उदयपुर। विप्र फाउण्डेशन (जोन-1ए)  उदयपुर की ओर से निम्बार्क कॉलेज में आचार्य प.पदम कुमार जी शास्त्री के संयोजन में 17 मई से 31 मई तक 15 दिवसीय निःशुल्क ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर का रविवार को विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय संरक्षक धर्मनारायण जी जोशी ने उद्वघाटन किया। सन 2002 से निरंतर आयोजित हो रहे इस निःशुल्क ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर में विप्र समाज के प्रशिक्षणार्थियों को दैनिक पूजा पदद्ति, ब्रह्म कर्म, संध्या वंदन, देव स्तुति, ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र आदि का प्रशिक्षण कुशल आचार्यों द्वारा दिया जायेगा।

शिविर का उद्देश्य ब्रह्म कर्म संस्कार में रुचि रखने वाले विप्र जनों को संबंधित विधाओं और कलाओं में पारंगत करना है जिससे वह सर्व सनातन समाज को अपनी सेवाएं देते हुए अपनी आजीविका का निर्वहन कर सके। पिछले लंबे समय से अनेक विप्रजन विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस निःशुल्क ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर का लाभ लेकर ज्योतिष एवं कर्मकांड में पारंगत होकर सर्व सनातन समाज में अपनी सेवाएं देकर अपनी आजीविका का निर्वहन कर रहे हैं।

विप्र फाउंडेशन (जोन-1ए) के प्रदेश अध्यक्ष डा. नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि इस वर्ष भी लगभग 80 प्रशिक्षणार्थी जिसमें महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे है, उन्होने निःशुल्क ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन कराया हैं। आचार्य पं. पदम कुमार शास्त्री के सानिध्य में पं. हरिनारायण जी सुखवाल, पं रमेश जी नागदा, पं भगवतीशंकर व्यास, डॉ. लता व्यास, डॉ. मंजू जी शर्मा, पं. धरणीधर जी तिवारी, पं सुरेंद्र जी द्विवेदी, पं सूर्यप्रकाश जी श्रीमाली एवं पं. पीयूष परछाई समेत अनेक विद्वजन नियमित रूप से अपनी सेवाएं ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर में देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मनारायण जोशी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउण्डेशन (जोन-1ए) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पालीवाल ने की। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाघ्यक्ष दुर्गेश जी शर्मा ने किया एवं अन्त में सभी का धन्यवाद अनिल जी पचौरी नें किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like