GMCH STORIES

सोजतिया जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन 5 से

( Read 327 Times)

04 Jun 26
Share |
Print This Page

सोजतिया जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन 5 से

उदयपुर। राजस्थान एवं गुजरात के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम सोजतिया ज्वेलर्स द्वारा कोट चैराहा स्थित शोरूम पर 5 जून से 15 जून तक दस दिवसीय जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए जड़ाव पोलकी, डायमंड पोलकी तथा कुंदन जड़ाव ज्वेलरी का नायाब एवं आकर्षक संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा।
डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि एग्जीबिशन में पारंपरिक राजस्थानी कारीगरी और आधुनिक डिजाइनों का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सोने के बढ़ते भावों को देखते हुए सोजतिया ज्वेलर्स ने लाइटवेट ज्वेलरी का विशेष कलेक्शन तैयार किया है, जो ग्राहकों के बजट के अनुरूप होने के साथ-साथ आकर्षक डिजाइनों से परिपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रीमती प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत करेंगी। समारोह के मुख्य अतिथि सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री यशवंत आंचलिया एवं श्रीमती अम्बिका सिंग बस्सी होंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सोजतिया ग्रुप के संस्थापक प्रोफेसर रंजीत सिंह सोजतिया करेंगे।
डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है। 15 जून तक जड़ाऊ, डायमंड, कुंदन एवं पोलकी ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
डॉ.धु्रव सोजतिया ने बताया कि रीजनेबल मेकिंग चार्जेज एवं आकर्षक डिजाइनों के कारण ग्राहकों में प्रदर्शनी को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि शोरूम में उपलब्ध समस्त ज्वेलरी एचयूआईडी एवं हॉलमार्क प्रमाणित है, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता एवं शुद्धता की पूर्ण गारंटी मिलती है।
नेहल सोजतिया ने बताया कि सोने के बढ़ते दामों के कारण अब ग्राहक 22 कैरेट के साथ-साथ 18 कैरेट ज्वेलरी को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। 18 कैरेट ज्वेलरी अपनी मजबूती, उत्कृष्ट फिनिशिंग और आधुनिक डिजाइनों के कारण युवाओं की पसंद बन रही है।
उन्होंने उदयपुरवासियों से आग्रह किया कि वे इस विशेष जड़ाव पोलकी एग्जीबिशन में एक बार अवश्य पधारें, नवीनतम डिजाइनों का अवलोकन करें और अपनी पसंद की ज्वेलरी का चयन कर इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like