GMCH STORIES

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर सड़क सुरक्षाकार्यक्रम

( Read 565 Times)

04 Jun 26
Share |
Print This Page

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर सड़क सुरक्षाकार्यक्रम

उदयपुर। उदयपुर पुलिस एवं आधार फाउंडेशनके संयुक्त तत्वावधान में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में जून माह को विभिन्न नवाचारों के साथ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन ने बताया किअभियान के तहत आम जन को समझाइए की गई इसमें सड़क सुरक्षा के फायदे नियम कानून आदि बताए जा रहे हैं। हेलमेट, सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन नहीं चलाना, ड्रिंक एंड ड्राइव नहीं करना आदि के बारे में जागरूककिया जा रहा है। यातायात निरीक्षक टीना सोलंकी ने बताया कि पहले समझाइए और उसके बाद चालान की कार्यवाही की जाएगी। अभियान का मकसद आम जन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना है। गुरूवार को यातायात पुलिस के एएसआई विप्लव कुमार एवं  मोहम्मद रफीक ने आमजन को यातायात नियमो की जानकारी दी। आधार फाउंडेशन के नारायण चैधरी ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में विभिन्न चैराहा पर अलग-अलग समय और जो पिक अवर हैं उस समय में संदेश के कार्यक्रम किए जाएंगे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like