GMCH STORIES

उदयपुर में पहली बार संस्कृति और तकनीक का अद्भुत संगमः पंचवटी में शुरू होगा 'हेरिटेज लोक मरुधर' का अनूठा अनुभव

( Read 835 Times)

05 Jun 26
Share |
Print This Page

उदयपुर में पहली बार संस्कृति और तकनीक का अद्भुत संगमः पंचवटी में शुरू होगा 'हेरिटेज लोक मरुधर' का अनूठा अनुभव

उदयपुर। शहर के पंचवटी चौराहे स्थित परिसर में 'हेरिटेज लोक मरुधर' के शुभारम्भ के साथ उदयपुरवासियों और पर्यटकों को एक ऐसा अनूठा अनुभव मिलने जा रहा है, जहां राजस्थान की रंग-बिरंगी लोक संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यह पहल शहर में पहली बार शुरू की जा रही है, जो पर्यटन और मनोरंजन के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेगी।

इस विशेष आकर्षण में आगंतुकों को शीश महल, वीआर (वर्चुअल रियलिटी) गेम्स, पार्क ऑफ इल्यूजन और रोमांचक वॉर्टेक्स टनल जैसी आधुनिक मनोरंजन सुविधाओं का अनुभव मिलेगा। वहीं दूसरी ओर राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए लोक कलाकार पारंपरिक लोक नृत्य और लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजकों के अनुसार यह पहल केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राजस्थान की संस्कृति, कला और परंपराओं से रूबरू कराना भी है। आधुनिक तकनीक और लोक संस्कृति के इस समावेश से हर आयु वर्ग के लोगों को एक यादगार अनुभव प्राप्त होगा।

उदयपुर की पर्यटन नगरी की पहचान को और मजबूत करने वाला यह प्रकल्प स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का नया मंच प्रदान करेगा। 'हेरिटेज लोक मरुधर' के माध्यम से शहर में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लोक कला संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राजस्थानी लोक रंग, आधुनिक रोमांच और अद्भुत भ्रमकारी अनुभवों का यह संगम निश्चित रूप से उदयपुर के पर्यटन मानचित्र पर एक नया आकर्षण बनकर उभरेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like