GMCH STORIES

उदयपुर के डॉ. पण्ड्या को दिल्ली में वीर सावरकर नेशनल कॉन्क्लेव 2026 में किया सम्मानित

( Read 786 Times)

05 Jun 26
Share |
Print This Page

 उदयपुर के डॉ. पण्ड्या को दिल्ली में वीर सावरकर नेशनल कॉन्क्लेव 2026 में किया सम्मानित

उदयपुर के युवा समाजसेवी डॉ. पण्ड्या को समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने हेतु दिल्ली में किया वीर सावरकर सम्मान से सम्मानित

उदयपुर  l राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से भारती युवा वेलफ़ेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित वीर सावरकर नेशनल कॉनक्लेव एवं सम्मान 2026 के तहत इस वर्ष उदयपुर के युवा समाज सेवी एवम् पूर्व सदस्य राजस्थान बाल आयोग, राजस्थान सरकार डॉ. शैलेंद्र पण्ड्या को राष्ट्र निर्माण एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा समाजसेवी श्रेणी अंतर्गत सम्मानित किया गया l

डॉ. पण्ड्या को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय के पी.ए.सी के अध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न, जगद्गुरु स्वामी संदीपनि महाराज, माननीय न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, बॉलीवुड अभिनेता एवं महाभारत सीरियल के द्रोणाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में यह अवॉर्ड दिया गया l

डॉ. शैलेंद्र पण्ड्या द्वारा विगत 17 वर्षों से बाल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष रूप से जनजाति बाहुल्य के बच्चों के उत्थान हेतु प्रयास किया जा रहा है l इन्होंने सेकड़ो बच्चों को बालश्रम के दलदल से मुक्त करवाने के साथ मुख्यधारा से जोड़ा है जिसके तहत डॉ. पण्ड्या को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के मंच पर सम्मानित किया जा चुका है l


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like