GMCH STORIES

सांसद ने किया स्वदेशी उद्योग एवं व्यापार मेला- 2026 का पोस्टर विमोचन

( Read 339 Times)

08 Jun 26
Share |
Print This Page
सांसद ने किया स्वदेशी उद्योग एवं व्यापार मेला- 2026 का पोस्टर विमोचन

उदयपुर। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सोमवार को कृषि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वदेशी उद्योग एवं व्यापार मेला 2026 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकसित भारत संवाद के तहत उद्योग जगत, होटल व्यवसायियों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए विकसित वृहद मेवाड विकसित भारत का द्वार परिकल्पना रखी।
सांसद डॉ. रावत ने कहा कि मेवाड़ में औद्योगिक वातावरण को सशक्त बनाने तथा उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी 2 से 5 अक्टूबर 2026 तक स्वदेशी उद्योग एवं व्यापार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मेले के लिए मनोज जोशी को संयोजक मनोनीत किया।
कार्यक्रम में मेला संयोजक मनोज जोशी ने आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. मनोज महला ने आयोजन के प्रायोजक बनने की सहमति प्रदान की है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय उद्यमियों को संवाद में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, डॉ. मनोज महला, मनोज जोशी तथा उपस्थित उद्यमियों ने मेले के पोस्टर का सामूहिक विमोचन किया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती उदयपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह राठौड़, उमाप्रतापसिंह, कमलेश शर्मा, कंचन शर्मा, कलड़वास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष गिरीश शर्मा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह कारोही, राजेश अग्रवाल तथा डॉ. सी.पी. नामा सहित अनेक उद्यमी एवं व्यवसायी उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like