GMCH STORIES

ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा: गायत्री नर्सिंग कॉलेज में नशे के खिलाफ बुलंद हुई युवा शक्ति, 300 विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

( Read 288 Times)

08 Jun 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उदयपुर स्थित गायत्री नर्सिंग कॉलेज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा "ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा" के तहत एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ANTF, आरोग्य सेवा संस्थान तथा गायत्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंधक मंडल ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में अध्ययनरत लगभग 300 छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ग्रहण की। युवाओं ने एक स्वर में यह संकल्प दोहराया कि वे समाज में फैल रही इस बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर ANTF चौकी प्रभारी एवं आरोग्य सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें नशे से दूर रखना ही "ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा" का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम की विशेष पहल के रूप में संस्थान परिसर में एक विशेष शिकायत पेटी (Complaint Box) स्थापित की गई। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य गोपनीय रूप से नशे के कारोबार, नशाखोरों अथवा अवैध गतिविधियों की जानकारी दे सकेंगे, जिस पर ANTF द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गायत्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंधक मंडल ने इस महत्वपूर्ण अभियान के आयोजन के लिए ANTF और आरोग्य सेवा संस्थान का आभार व्यक्त किया। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी परिसर को पूर्णतः नशा मुक्त बनाए रखने तथा विद्यार्थियों में सकारात्मक सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में निरंतर सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम ने युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त संदेश भी दिया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like