GMCH STORIES

इटली में प्रदर्शित होगा उदयपुर के दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ

( Read 337 Times)

12 Jun 26
Share |
Print This Page

इटली में प्रदर्शित होगा उदयपुर के दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ

उदयपुर। सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी एवं प्रसिद्ध फोटोग्राफर दिनेश कोठारी की एक उत्कृष्ट फोटोग्राफी का चयन भारत एवं इटली की संयुक्त अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी ‘प्रोग्रेस फेस्टिवल’ के लिए किया गया है। यह फोटोग्राफ जून के अंतिम सप्ताह में इटली के शहर जेनोआ में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।
यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी भारत-इटली कला विनिमय कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। आयोजन में फोटोग्राफी क्लब आॅफ इंडिया तथा इटली की संस्था प्रोग्रेसिव स्ट्रीट द्वारा आयोजित की जाएगी। दिनेश कोठारी की फोटोग्राफी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी सराहना मिल चुकी है। इससे पूर्व उनके फोटोग्राफ लन्दन, आयरलैंड और सिंगापुर में भी प्रदर्शित किए जा चुके हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like