GMCH STORIES

हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत

( Read 320 Times)

12 Jun 26
Share |
Print This Page

हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत

उदयपुर । सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार एवं शासन सचिव के निर्देशानुसार महिला समृद्धि बैंक द्वारा अपने 32वें स्थापना दिवस पर 10 पेड़ एवं 10 परिण्डे़ लगाकर ‘‘एक पेड मां के नाम एवं हरियालों राजस्थान’’ अभियान का भव्य शुभारम्भ किया गया।
बैंक अध्यक्ष डाॅ. किरण जैन ने बताया कि बैंक ने 31 वर्षों के कार्यकाल में उल्लेखनीय प्रगति की है। 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर समाजिक सरोकार के दायित्व को निभाते हुए एकलिंगपुरा ग्राम में 10 पेड़ एवं 10 परिण्ड़े लगाकर हरियालो राजस्थान अभियान को शुभारम्भ किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत संचालक मण्डल ने निर्णय किया कि सामुहिक वृक्षारोपण के साथ साथ सभी व्यक्तिगत रुप से भी वृक्षारोपण का निर्णय लिया। डाॅ. जैन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। एक पेड मां के नाम अभियान प्रकृति एवं मातृत्व दोनों के सम्मान का संदेश देता है। उन्होने सभी नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित संचालक मण्डल के सदस्यों ने बैंक की स्थापना से लेकर आज तक की गौरवपूर्ण यात्रा को याद करते हुए समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह का संचालन मुख्यकार्यकारी अधिकारी विनोद चपलोत एवं बैंक उपाध्यक्षा विमला मूंदड़ा ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर निदेशक मीनाक्षी श्रीमाली, संजना मीणा, विद्याकिरण अग्रवाल, मंजु शर्मा, निशा सालवी, सुमन कोठारी, सुशीला मांडावत, सुभाषिनी शर्मा, आशालता सिंघवी, विंकल मोगरा, महाप्रबंधक (आईटी) निपुण चित्तौडा, कर्मचारी कैलाश मेघवाल, प्रहलाद सिंह झाला सहित ग्रामवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like