GMCH STORIES

जैन सोशल ग्रुप "मेन" उदयपुर का पंच तीर्थ दर्शन एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित 

( Read 350 Times)

12 Jun 26
Share |
Print This Page

जैन सोशल ग्रुप "मेन" उदयपुर का पंच तीर्थ दर्शन एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित 

उदयपुर |   जैन सोशल ग्रुप "मेन" के समूह सदस्यों द्वारा गत दिन आयोजित पंच तीर्थ दर्शन एवं सेवा कार्यक्रम में लगभग 100 सदस्यों ने भाग लिया। सुबह 6:30 बजे मोचीवाड़ा स्थित पारसनाथ (श्वेतांबर) मंदिर से आरंभ होकर दल ने निम्नलिखित तीर्थस्थलों का दर्शन एवं आराधना की:
श्री वासुपूज्य स्वामी (कांच मंदिर)
श्री अजीतनाथ स्वामी (दिगंबर मंदिर)
श्री सम्भवनाथ स्वामी (दिगंबर मंदिर, बड़ा बाजार)
श्री शीतलनाथ स्वामी (घंटाघर, श्वेतांबर मंदिर)
इन मंदिरों में अभिवादन एवं पूजा-अर्चना के पश्चात समूह चौगान स्थित शिक्षा भवन चौराहा के पास स्थित श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर पहुंचा, जहाँ उल्हासपुर धार्मिक आराधना के तहत भजन, प्रार्थना एवं आरती का आनंद लिया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने मंदिर की भोजनशाला में नवकारसी ग्रहण की।
कार्यक्रम के प्रमुख लाभार्थी भगवत सिंह  तथा श्रीमती विमला सोनी परिवार रहे। संस्था द्वारा सोनी परिवार का पगड़ी, ऊपरना एवं शॉल देकर सम्मान किया गया।

सदस्य योगदान:
वरिष्ठ सदस्य  विनोद  कोठारी ने अपनी विवाह वर्षगाँठ के अवसर पर मेवाड़ रिजन द्वारा संचालित मेडिकल इक्विपमेंट बैंक के कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल मेहता एवं उनकी टीम को दो वॉकर उपहार स्वरूप दिए।
समूह की ओर से दो स्वधर्मी परिवारों को प्रत्येक को दो-दो माह का राशन सामग्री उनके निवास स्थान पर पहुँचाकर प्रदान की गई।

आभार एवं धन्यवाद:
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि ग्रुप अध्यक्ष  के.एस. नलवाया ने सोनी परिवार व कोठारी परिवार का हृदयपूर्वक धन्यवाद एवं साधुवाद व्यक्त करते हुए परमपिता-परमेश्वर से प्रार्थना की कि उनकी यह भामाशाह प्रवृत्ति और बढ़े। कार्यक्रम में शांतिलाल मेहता,  कमल कोठारी,  गौतम कुमार नागोरी तथा समूह के समस्त दंपती सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
ग्रुप अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का कार्यक्रम में भाग लेने तथा सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like