GMCH STORIES

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल पहुंचे कोटड़ा

( Read 529 Times)

12 Jun 26
Share |
Print This Page
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल पहुंचे कोटड़ा

उदयपुर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार को सुदूरवर्ती जनजाति बहुल कोटड़ा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। साथ ही राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत मालवा का चौरा में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों की परिवेदनाएं भी सुनी।

जिला कलक्टर श्री अग्रवाल शुक्रवार शाम कोटड़ा पहुंचे। ग्राम पंचायत मुख्यालय कोटड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय स्टाॅल पर पहुंच कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात् श्री अग्रवाल ने उपखण्ड कार्यालय, पंचायत समिति, तहसील कार्यालय, उप कोष कार्यालय तथा पुलिस स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

देर शाम जिला कलक्टर ग्राम पंचायत मालवा का चैरा पहुंचे। वहां उन्होंने रात्रि चैपाल की। इसमें ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, पेयजल, अतिक्रमण आदि विषयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर परिवेदनाएं प्रस्तुत की। कलक्टर ने प्रत्येक परिवेदना को तसल्ली से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like