GMCH STORIES

पिकल बॉल, मेहंदी, रंगोली एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा, 20 जून को सांस्कृतिक संध्या

( Read 235 Times)

19 Jun 26
Share |
Print This Page

पिकल बॉल, मेहंदी, रंगोली एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा, 20 जून को सांस्कृतिक संध्या

उदयपुर। महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत जय महेश प्रगति सेवा संस्थान द्वारा 18 जून को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में पिकल बॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ मेहंदी, रंगोली एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

क्रीड़ा मंत्री संजय मालीवाल ने बताया कि पिकल बॉल पुरुष सीनियर वर्ग में मेहुल लाठी एवं प्रण भदादा विजेता रहे, जबकि श्याम मोहता एवं लव्य गुप्ता उपविजेता रहे। महिला सीनियर वर्ग में विनू माहेश्वरी एवं नियति लाहोटी विजेता रहीं तथा भविशा मोहता एवं श्रेया ईनानी उपविजेता रहीं। इसी प्रकार जूनियर वर्ग (अंडर-15) में अनंत काबरा एवं हेमांग मुरोटिया विजेता रहे, जबकि पार्थ माहेश्वरी एवं श्याम माहेश्वरी उपविजेता रहे।

मंजू गांधी ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में पायल मंत्री ने प्रथम तथा पायल सोमानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या भदादा प्रथम एवं अंकिता भदादा द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता के महिला वर्ग में निकिता झंवर प्रथम तथा पायल सोमानी द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक एवं बालिका वर्ग में जिनिशा राठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आरव मंडोवरा एवं प्रिशा माहेश्वरी द्वितीय स्थान पर रहे।

संस्थान की ओर से सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

जय महेश प्रगति संस्थान के अध्यक्ष रमेश चंद्र पोरवाल एवं सचिव गोपाल लाल चंडक ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत 20 जून 2026 को सायं 7 बजे अटल सभागार, हिरण मगरी सेक्टर-4 में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की उद्घाटनकर्ता दीप्ति किरण माहेश्वरी, विधायक राजसमंद होंगी। मुख्य अतिथि अलका मूंदड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राजस्थान रहेंगी। समारोह की अध्यक्षता देवेंद्र मालीवाल, अध्यक्ष महेश सेवा समिति करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं समाजसेवी श्रद्धा गट्टानी, नितिन गट्टानी तथा कैलाश सोमानी उपस्थित रहेंगे।

महेश समाज के सभी सदस्यों से सांस्कृतिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like