GMCH STORIES

विश्व संगीत दिवस पर आज होगा ‘संगीत सम्मान समारोह’, संगीत साधकों का होगा सम्मान

( Read 381 Times)

19 Jun 26
Share |
Print This Page

विश्व संगीत दिवस पर आज होगा ‘संगीत सम्मान समारोह’, संगीत साधकों का होगा सम्मान

उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था वरिष्ठ विंग की ओर से विश्व संगीत दिवस के अवसर पर आज शाम 5:30 बजे मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस, शोभागपुरा में ‘संगीत सम्मान समारोह’ आयोजित किया जाएगा। समारोह में उदयपुर एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित संगीत साधकों और कलाकारों को संगीत क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि संगीत समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का सशक्त माध्यम है। इसी उद्देश्य से सुरों की मंडली लंबे समय से संगीत प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने और उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि समारोह में देवेंद्र सिंह हिरण, फैय्याज खान, के.के. त्रिपाठी, गोल्ड मेडलिस्ट मारिषा दीक्षित, इंद्रदेव पीयूष, सुधाकर पीयूष (मरणोपरांत), कैलाश केवलिया सहित कई वरिष्ठ संगीत विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों, कलाकारों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। सम्मान समारोह के साथ सांगीतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेंगी।

आयोजन समिति की हेमा जोशी, एच. काज़ी एवं राजकुमार बापना ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने संगीत प्रेमियों से समारोह में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।

कोषाध्यक्ष योगेश उपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन संगीत साधकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा नई पीढ़ी को संगीत के प्रति प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने आमजन से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like