GMCH STORIES

हार्टफुलनेस मेडिटेशन इंस्टीट्यूट एवं प्रोस्किल हब के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर सम्पन्न 

( Read 468 Times)

20 Jun 26
Share |
Print This Page

हार्टफुलनेस मेडिटेशन इंस्टीट्यूट एवं प्रोस्किल हब के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर सम्पन्न 

उदयपुर। हार्टफुलनेस मेडिटेशन इंस्टीट्यूट, उदयपुर एवं प्रोस्किल हब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क योग एवं ध्यान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं ध्यान की सरल एवं प्रभावी विधियों का अभ्यास किया।
शिविर का संचालन हार्टफुलनेस प्रशिक्षक डॉ. राकेश दशोरा एवं श्रीमती मधु मेहता द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं हार्टफुलनेस ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं बेहतर एकाग्रता विकसित करने के उपाय बताए। तृतीय दिन प्रशिक्षक श्रीमति आशा शर्मा एवं डॉ सुबोध शर्मा ने हार्टफुलनेस ध्यान एवं योग करवाया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और योग से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में संतुलन और प्रसन्नता बनी रहती है।

इस अवसर पर प्रोस्किल हब की संचालिका श्रीमती गंगा कुमावत, श्रीमती प्रगति राठौड़ थोरेचा एवं श्री सचिन थोरेचा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग और ध्यान स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिविर को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया तथा आयोजकों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like