GMCH STORIES

बड़गांव ब्लॉक में बड़ी की पाल पर हुआ योग पूर्वाभ्यास, ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

( Read 366 Times)

20 Jun 26
Share |
Print This Page

बड़गांव ब्लॉक में बड़ी की पाल पर हुआ योग पूर्वाभ्यास, ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में बड़गांव ब्लॉक के अंतर्गत बड़ी की पाल पर योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राकृतिक एवं रमणीय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रशासक एवं सरपंच  मदन जी पंडित रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।

योग सत्र में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा योग के दैनिक जीवन में महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में अधिक से अधिक सहभागिता का संकल्प लिया।

बड़गांव ब्लॉक नोडल प्रभारी डॉ. विष्णु बंशीवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु ब्लॉक क्षेत्र में लगातार योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे आमजन में योग के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ रही है।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like