GMCH STORIES

अंजुमन तालीमुल इस्लाम का पहला "परवाज़" अवॉर्ड्स सेरेमनी आज

( Read 350 Times)

20 Jun 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर द्वारा आयोजित पहला "परवाज़" अवॉर्ड्स सेरेमनी 2026 आज प्रातः 9:00 बजे से सुखाड़िया रंगमंच (टाउन हॉल), नगर निगम उदयपुर में आयोजित होगा।
अंजुमन के सेक्रेटरी मुस्तफा शेख ने बताया कि यह आयोजन जिले की प्रतिभाओं, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के सम्मान के लिए आयोजित किया जा रहा है। समारोह में उदयपुर जिले भर से लगभग 300 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि "परवाज़" अवॉर्ड्स सेरेमनी का उद्देश्य समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा, प्रतिभा और सकारात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच पर सम्मान देना है।
अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने सभी जनरल हाउस मेम्बरान, समाज के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं आमजन से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
यह आयोजन अंजुमन तालीमुल इस्लाम की ओर से शिक्षा और समाजोत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like