GMCH STORIES

​स्वर्गीय संजय गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण से पांच सूत्री कार्यक्रम आरंभ

( Read 770 Times)

23 Jun 26
Share |
Print This Page

​स्वर्गीय संजय गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण से पांच सूत्री कार्यक्रम आरंभ

उदयपुर :  पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने संजय गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अशोक तंबोली, सुभाष चित्तौड़ा, गोविंद सक्सेना, रोहित पांडे, योकल कांतिवाल, राजेंद्र जैन पल्लू, ऋतिक सोलंकी, नारायण सिंह, मुकेशराम जाट सहित अनेक कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके पश्चात संजय गांधी प्रतिपादित  पांच सूत्री कार्यक्रम के तहत खेलगांव स्थित प्रत्यूष भवन परिसर में अशोक का पौधा रोप कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में वृक्षारोपण, दहेज न लेने का संकल्प, नशा मुक्त भारत अभियान, नेत्रदान जागरूकता तथा रक्तदान जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शर्मा ने कहा कि  संजय गांधी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन से जोड़ने का कार्य किया। पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा जनसेवा के प्रति उनका दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है।  वृक्षारोपण, नशामुक्ति, श्रमदान ,रक्तदान और नेत्रदान जैसे अभियान मानवता की सेवा के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संजय गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी  का संकल्प लिया।
इस अवसर पर  आशा जाट, शालिनी वर्मा, महेंद्र चौधरी, प्रमोद कुमावत, सुनील , कैलाश, नवल, किशन, विशाल पटेल, तर्वीन नागर, राहुल सुथार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like