GMCH STORIES

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नन्हे बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा सम्मानित

( Read 750 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नन्हे बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा सम्मानित

"छोटी उम्र, बड़ा काम" - कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया सम्मान

"स्वस्थ नोनिहाल, स्वस्थ भारत"

उदयपुर, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर भण्डारी दर्शक मण्डप, गांधी ग्राउण्ड, उदयपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में नन्हे बाल योगी "सूर्याक्ष शर्मा" को मंच से उत्कृष्ट योग सेवा प्रदान करने पर सम्मानित किया गया।

 

माननीय जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी (कैबिनेट मंत्री), जिला प्रभारी सचिव टी. रविकांत, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़, पुष्कर तेली, अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद डॉ. महेश कुमार गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. भानुकुमार जैन एवं सहायक नोडल अधिकारी व संयोजक वैद्य शोभालाल औदीच्य, सहायक आचार्य पेसिफिक विवि व मंच संचालिका डॉ शुभा सुराणा आदि द्वारा बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा को सम्मानित किया गया।

 

अल्पायु में ही योग के प्रति समर्पण और हजारों साधकों के समक्ष मंच से योगाभ्यास करवाकर नन्हे बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा ने उदयपुर का गौरव बढ़ाया है। यह सम्मान सम्पूर्ण उदयपुर के लिए गर्व का विषय है।

 

छोटी उम्र, बड़ा काम! सूर्याक्ष ने सिद्ध कर दिया - "उम्र नहीं, लगन बड़ी होती है।"

 

उल्लेखनीय है कि बाल योगी सूर्याक्ष शर्मा, योगाचार्य दंपती "मनिता शर्मा एवं जिग्नेश शर्मा" के सुपुत्र हैं तथा सेंट्रल एकेडमी विद्यालय, हिरण मगरी सेक्टर 5 में कक्षा-2 के विद्यार्थी हैं।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like