GMCH STORIES

टीएडी कॉलेज छात्रावासों में प्रवेश हेतु 29 जून तक कर सकते हैं आवेदन

( Read 334 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभागीय कॉलेज छात्रावासों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की संशोधित तिथियां जारी की है। संशोधित आदेश के अनुसार अब रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी 29 जून सोमवार तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि संबंधित जिला कार्यालय 3 जुलाई 2026 तक वरीयता सूची जारी कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट टीएडी डाॅट राजस्थान डाॅट जीओवी डाॅट इन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like