GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविरों से मिल रही राहत, त्वरित समाधान और हाथों हाथ योजनाओं का लाभ

( Read 414 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

ग्रामीण सेवा शिविरों से मिल रही राहत, त्वरित समाधान और हाथों हाथ योजनाओं का लाभ

मंगलवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में आयोजित शिविरों में सामने आए जनहित और संवेदनशील प्रशासन के प्रेरक उदाहरण

उदयपुर।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 जिले में आमजन के लिए राहत, त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को जिले की गिर्वा तहसील की लकड़वास एवं खोखरों की भागल, कुराबड़ की चाँसदा, बड़गांव की कदमाल, मावली की आमली एवं खेमपुर ग्राम पंचायत, वल्लभनगर की कीकावास ग्राम पंचायत, कानोड़ की अमरपुरा जागीर, गोगुंदा की विजयबावड़ी, सायरा की कुंडलावास, झाड़ोल की नेताजी का बारा एवं मोहम्मद फलासिया, फलासिया की मादला तथा मादड़ी, खेरवाड़ा की खेरवाड़ा एवं झुन्थरी, नयागांव की घाटी, ऋषभदेव की गडावत तथा कोटड़ा की तिलरवा, वागावत एवं काउचा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में न केवल लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया, बल्कि कई परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली सफलता की कहानियां भी सामने आई हैं।

मावली में राजस्व प्रकरणों का समाधान, पात्रों को मिला लाभ

मावली तहसील की ग्राम पंचायत पलाना कलां एवं वारणी में आयोजित शिविरों में ई-धरती पोर्टल के माध्यम से 28 नामांतरण, 8 आपसी सहमति के प्रकरणों का निस्तारण, 14 राजस्व अभिलेखों का शुद्धिकरण तथा 8 रास्तों से जुड़े मामलों का समाधान किया गया। वहीं 34 पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। वारणी निवासी हीरू बाई को एक वर्ष से लंबित विधवा पेंशन प्रकरण का मौके पर समाधान कर राहत प्रदान की गई।

सायरा के कुण्डलावास में तेजा बाई और उनके बच्चों को मिला सहारा

सायरा तहसील की ग्राम पंचायत कुण्डलावास में आयोजित शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की त्वरित कार्रवाई से श्रीमती तेजा बाई को पति के निधन के मात्र 17 दिन के भीतर विधवा पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। उनके दोनों बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ते हुए परिवार के लिए कुल 4300 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता सुनिश्चित की गई, जिससे बच्चों की शिक्षा और परिवार के भरण-पोषण को संबल मिला।

बड़गांव के कदमाल में नाम संशोधन से खुला योजनाओं का रास्ता

बड़गांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत कदमाल में आयोजित शिविर में निवासी मुरली मनोहर के राजस्व अभिलेखों में दर्ज नाम संबंधी त्रुटि का समाधान किया गया। उनके सभी दस्तावेजों में नाम ष्मुरली मनोहरष् दर्ज था, जबकि जमाबंदी में नाम त्रुटिवश ष्मुरलीधरष् अंकित होने के कारण वे कृषि ऋण, तारबंदी योजना, मुर्गीपालन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और सौर ऊर्जा सब्सिडी जैसी विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित थे। शिविर में भू-राजस्व अधिनियम की धारा 136 के तहत नाम संशोधन की प्रक्रिया प्रारंभ कर उन्हें योजनाओं से जुड़ने का मार्ग प्रशस्त किया गया।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लाड़ो योजना से बेटियों को नई उड़ान

कदमाल में आयोजित शिविर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटी जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने बालिकाओं के सम्मान, शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया। शिविर में लाड़ो प्रोत्साहन योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ यह संदेश दिया गया कि बेटियां परिवार और समाज की वास्तविक शक्ति हैं।

बुधवार को इन ग्राम पंचायतों में शिविर

शिविरों के तहत बुधवार 24 जून को बारापाल तहसील की बारापाल ग्राम पंचायत, कुराबड़ की झामर कोटडा, बड़गांव की धार, मावली की साकरोदा एवं फलीचडा, वल्लभनगर की नवानिया, कानोड़ की आकोला, गोगुंदा की वीरपुरा, सायरा की सामल, झाड़ोल की काडा एवं चोखलाबारा, फलासिया की खाटीकमदी एवं सरादीत, खेरवाड़ा की भाणदा एवं ढिकवास, नयागांव की असारीवाडा, ऋषभदेव की नला पीपला तथा कोटड़ा की बाखेल, डिंगावरी कला एवं खजुरिया में शिविर आयोजित होंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like