GMCH STORIES

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, ब्लैक स्पॉट्स के निरीक्षण और डेटा अपलोडिंग पर दिया जोर

( Read 363 Times)

24 Jun 26
Share |
Print This Page

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, ब्लैक स्पॉट्स के निरीक्षण और डेटा अपलोडिंग पर दिया जोर

उदयपुर। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जिला कलेक्टर द्वारा समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में जिला कलेक्टर ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

गंभीर ब्लैक स्पॉट्स के निरीक्षण के निर्देश

जिला कलेक्टर ने जिले में चिन्हित 20 गंभीर ब्लैक स्पॉट्स का समिति के माध्यम से निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।बैठक में जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आवश्यक आंकड़ों एवं सूचनाओं को निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड किया जाए, ताकि दुर्घटनाओं के विश्लेषण एवं प्रभावी रोकथाम के लिए सटीक जानकारी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विभिन्न ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी एवं दिशा सूचक साइन बोर्ड नहीं लगाए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यक संकेतक और सुरक्षा व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग (सिटी) अभिनंदन कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like