GMCH STORIES

हिंद जिंक विद्यालय का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

( Read 555 Times)

16 Apr 26
Share |
Print This Page

हिंद जिंक विद्यालय का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

 

 

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में हिंद जिंक विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत एवं उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के कुल 82 विद्यार्थियों में से 81 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में

एवं एक विद्यार्थी ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

 

 

 

 

विद्यालय की छात्रा अक्षी जैन ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नंदिनी टेलर ने 97.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वंशिका अजमेरा एवं काशवी अग्रवाल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 82 में से 31 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञान विषय में भव्य पोखरना एवं वंशिका अजमेरा ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी में तीन विद्यार्थियों भव्य सोमानी , नंदिनी टेलर एवं वंशिका अजमेरा ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

 

 

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बिंदु नायर एवं उप-प्राचार्य श्री नरेश नूनिया ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like