GMCH STORIES

स्वतंत्रता सेनानी एवं राजस्थान महिला परिषद की संस्थापक शांता देवी त्रिवेदी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

( Read 186 Times)

05 Aug 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। स्वतंत्रता सेनानी एवं राजस्थान महिला परिषद की संस्थापक स्वर्गीय शांता देवी त्रिवेदी की जयंती के पर रक्षाबंधन, धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने शांता देवी त्रिवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए  शर्मा ने कहा कि शांता देवी त्रिवेदी का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, महिला शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने ऐसे समय में महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर अत्यंत सीमित थे।

शर्मा ने कहा कि शांता देवी त्रिवेदी ने महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए। महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि शांता देवी त्रिवेदी द्वारा स्थापित आदर्श एवं मूल्य वर्तमान पीढ़ी को समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व के योगदान को स्मरण करना तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर अशोक तंबोली, सुभाष चित्तौड़ा, कन्हैयालाल मेनारिया, योगल कांतिवाल, गुलजार, शाहिद हुसैन, भारत मीणा, मुकेश राम जाट, ओमप्रकाश आगाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like