GMCH STORIES

जयश्री शर्मा ने पीएचडी की अंतिम परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की

( Read 373 Times)

04 Aug 26
Share |
Print This Page
जयश्री शर्मा ने पीएचडी की अंतिम परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की

जयपुर। महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय, जयपुर में श्रीमती जयश्री शर्मा ने प्रबंधन (मैनेजमेंट) विषय के अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) पर अपने शोधकार्य की अंतिम परीक्षा (वाइवा) सफलतापूर्वक पूर्ण कर पीएचडी की अंतिम औपचारिकता पूरी कर ली।

यह शोधकार्य विश्वविद्यालय के शोध निर्देशक श्री मनीष शर्मा के मार्गदर्शन में लगभग चार वर्षों की सतत मेहनत, अध्ययन और शोध के बाद पूर्ण हुआ।

अंतिम परीक्षा में राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. मंजू जैन ने बाह्य विशेषज्ञ (एक्सटर्नल एग्जामिनर) के रूप में भाग लिया।

इस दौरान जयश्री शर्मा ने अपने शोधकार्य का विस्तृत प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) दिया, जिसकी विशेषज्ञों एवं उपस्थित शिक्षाविदों ने सराहना करते हुए शोध की गुणवत्ता की प्रशंसा की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से शोध निर्देशक मनीष शर्मा, अनिता सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही जयश्री शर्मा के परिवारजन भी इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी बने।

पीएचडी की अंतिम परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर जयश्री शर्मा ने अपने शोध निर्देशक, विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेषज्ञों, शिक्षकों तथा परिवारजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like