GMCH STORIES

जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

( Read 154 Times)

10 Aug 26
Share |
Print This Page
जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।

बैठक में जिला कलक्टर ने 14 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के पूर्ण होने की संभावना है, उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाए।बैठक में हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण अभियान की भी समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधारोपण करने तथा प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से करवाने के निर्देश दिए।

जिन विभागों की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उन्हें कार्य में तेजी लाकर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े विभाग अपने स्तर पर स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) के सहयोग से अधिक से अधिक पौधारोपण करवाएं।बैठक में विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं के तहत स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा की गई।

पूर्ण हो चुके तथा प्रगतिरत कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर ने सभी विभागों को जिले की विभागीय उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित नोट तैयार कर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।इस दौरान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में बिजली एवं पानी से संबंधित विभागों को विशेष रूप से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा आमजन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद एसीईओ श्री हरिराम चौहान, एसडीएम गंगानगर श्री नयन गौतम, डॉ. अजय सिंगला, श्री सुखपाल सिंह, श्री मिल्खराज, श्री सुरेंद्र पूनिया, श्री सुरेंद्र बिश्नोई, डॉ. अरविंद मित्तल, सुश्री यशिका, श्रीमती ममता बिश्नोई, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्री मंगत सेतिया, श्रीमती पूजा अग्रवाल, श्रीमती भावना बिश्नोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like