GMCH STORIES

सम्यक दर्शन कार्यशाला बेनर अनावरण

( Read 525 Times)

10 Aug 26
Share |
Print This Page
सम्यक दर्शन कार्यशाला बेनर अनावरण

तेरापंथ युवक परिषद संस्था,भीलवाड़ा द्वारा सम्यक दर्शन कार्यशाला बैनर का शुभ अनावरण मुनि श्री यशवंत कुमार जी मुनि श्री मोक्ष कुमार जी के सानिध्य में किया गया ।

विशेष -यह कार्यशाला आचार्य श्री महाप्रज्ञ द्वारा रचित "तेरापंथ दर्शन" पुस्तक पर आधारित है।

मुनिश्री यशवंत कुमार जी ने ज्यादा से ज्यादा श्रावक श्राविकाओं को इस कार्यशाला से जुड़ने की आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान की।

इस अवसर पर महासभा के संगठन मंत्री निर्मल जी गोखरू सभा अध्यक्ष अशोक जी सिंघवी मंत्री सुनील जी दक,महिला मण्डल की अध्यक्ष अमिता जी बाबेल मंत्री सुमनजी लोढ़ा अभातेयुप सदस्य कुलदीपजी मारू परिषद के उपाध्यक्ष मनीषजी बोरदिया मंत्री रविजी कांठेड़, सम्यक दर्शन कार्यशाला की आंचलिक संयोजिका स्नेहलता जी झाबक ,सह संयोजिका मैना जी बुरड ,कार्यशाला समन्वयक मीना जी बाबेल जैन विद्या आंचलिक संयोजिका मीना जी दुग्गड केंद्र व्यवस्थापिका चंदा की खाब्या आंचलिक आगम सहयोगी मैना कांठेड सहित सभी पदाधिकारी गण की उल्लेखनीय उपस्थिति रही ।

इस कार्यक्रम का सफल संयोजन श्री रवि कांठेड़ ने किया ।

सभी ने सम्यक दर्शन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया तथा इस प्रेरणादायी अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like