GMCH STORIES

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने ं के लिए स्वीप गतिविधियो ंकी ली बैठक, दिये निर्देश

( Read 190 Times)

11 Aug 26
Share |
Print This Page
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने ं के लिए स्वीप गतिविधियो ंकी ली बैठक, दिये निर्देश

जैसलमेर । मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं स्वीप नोडल प्रभारी रश्मि रानी की अध्यक्षता में राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों तथा इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब ¼ELC½ प्रभारियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्वीप गतिविधियों से जुडे अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के पूरे प्रयास करे।

उन्होनें मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से आयोजन कर निर्वाचन विभाग के निर्देशों की पालना में समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करावे।

उन्होंने मतदाता भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आनुपातिक EP Ratio (इलेक्टोरल पापुलेशन रेशियो) में बढ़ोतरी करने का आह्वान किया।

आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष स्वीप कार्यक्रम आयोजित करने तथा स्वीप प्रकोष्ठ के आइकन्स (icons) के माध्यम से आमजन से मतदान की अपील जारी करवाने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक की शुरुआत में स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास और ¼ELC½ नोडल प्रभारीएस.एस. मीना ने पिछले माह आयोजित की गई मतदाता जागरूकता गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

उन्होंने आगामी कार्ययोजना के सम्बन्ध में स्वीप समन्वयक द्वारा पंचांग के अनुसार अगस्त और सितंबर माह में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया।

¼ELC½ नोडल प्रभारी ने भी माहवार कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। पंचांग के अनुसार सभी माहवार गतिविधियों को समय पर ¼ELC½ पोर्टल पर अपडेट करने और स्वीप गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से प्रसारित करने के कड़े निर्देश दिए गए।

बैठक में राजकीय महाविद्यालयों से जी.एल. जयपाल, झंवर राम, गणेश प्रसाद सुथार, गणेश कुमार मेहरा, भैरा राम बेनीवाल, विनोद कुमार, कैंपस ब्रांड एंबेसडर परमजीत दहिया व ऐश्वर्या रामावत सहित स्वीप प्रकोष्ठ के सदस्य हरीश छंगाणी और गणपत लाल उपस्थित रहे।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like