GMCH STORIES

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल और हवेली परिवार की पहल ‘बीजोत्सव 2.0’ का शुभारंभ 12 अगस्त को

( Read 443 Times)

11 Aug 26
Share |
Print This Page
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल और हवेली परिवार की पहल ‘बीजोत्सव 2.0’ का शुभारंभ 12 अगस्त को

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण, वनीकरण एवं पारिस्थितिकी संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर एवं हवेली परिवार, राजस्थान द्वारा बीजोत्सव 2.0 वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है ।अभियान के तहत 12 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे फतेहसागर का गुड़ा, बड़ी के आगे, मिराज पाइप फैक्ट्री के पास स्थित अमृतम बाग रिजॉर्ट एवं स्पा में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत वन अधीक्षक राहुल भटनागर, सहायक वन संरक्षक तरुण मीणा, सीईओ ऋषि कपूर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. हरप्रीत सिंह, रजिस्ट्रार अरविंदर यादव होंगे ।

अभियान की थीम “एक वृक्ष, अनेक जीवन आइए, हरित एवं स्वस्थ भविष्य की ओर एक कदम बढ़ाएं” रखी गई है। आयोजकों के अनुसार अभियान के अंतर्गत सीड्स बॉल के माध्यम से वृक्षारोपण एवं विरान भूमि को हराभरा करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जन-जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा । उद्घाटन समारोह में पर्यावरण प्रेमियों एवं शहरवासियों को सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है।

अभियान के आयोजक कल्पेश चन्द राजबार, हेड-मार्केटिंग, गीतांजली हॉस्पिटल तथा प्रद्युम्न सिंह राठौड़, हवेली परिवार हैं।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like