GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविरों में परिवादियों को मिला योजनाओं का लाभ, जताया आभार

( Read 275 Times)

11 Aug 26
Share |
Print This Page
ग्रामीण सेवा शिविरों में परिवादियों को मिला योजनाओं का लाभ, जताया आभार

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।करणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मलकाना खुर्द में मंगलवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में कृपाल व हरदीप सिंह ने पट्टा बनवाने हेतु आवेदन किया।

आवश्यक कार्यवाही के पश्चात नायब तहसीलदार श्री बृजमोहन, जगदीश चन्द्र, सुखजीत सिंह, प्रकुंश अरोड़ा द्वारा लाभार्थियों को पट्टे सौंपे गये।इसी प्रकार अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 9 एलएम-बी में शिविर के दौरान पंचायती राज विभाग की ओर से स्वामित्व योजना के तहत 3 परिवादियों को प्रोपर्टी पार्सल वितरण किये गये।

राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण, स्वास्थय विभाग द्वारा 5 आयुष्मान कार्ड वितरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पांच पालनहार लाभार्थियों का वार्षिक सत्यापन करते हुए पशुपालन विभाग द्वारा 3 लाभार्थियों में पशु बीमा पॉलिसी वितरित की गई।इसी दौरान भोजाराम पुत्र ओमप्रकाश, विमला पुत्री ठाकरराम व ठाकरराम पुत्र बख्ताराम को स्वामित्व योजना के तहत प्रोपर्टी पार्सल और एक एनडब्ल्यूएम निवासी कमलेश कुमार को पशु बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया।

इस दौरान मदनलाल सेवटा, नरेन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, रामजीलाल, कैलाशचंद मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।इसी प्रकार गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 21 जीजी में आयोजित शिविर के दौरान मलकीत सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी 23 जीजी ने अपने कृषि भूमि का सहमति से खाता विभाजन हेतु आवेदन किया।

आवश्यक कार्यवाही कर परिवादी को लाभान्वित किया गया। इस दौरान शिविर में राजस्व विभाग द्वारा खाता विभाजन के 6, एलआर एक्ट 136 के अंतर्गत एक, शुद्धिपत्र, फार्मर रजिस्ट्री और नामांतरण सहित अन्य प्रकरणों में कार्यवाही कर आमजन को लाभान्वित किया।

इस दौरान ओम प्रकाश झाझड़िया, अंजनी कुमार बंसल, राकेश कुमार सहारण, रिपू दमन, कन्हैया लाल, कुलदीप सिंह, श्रीमती अनीता रानी सहित अन्य मौजूद रहे।

ग्रामीण सेवा शिविरों में योजनाओं का लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like