भारत विकास परिषद् *सुभाष* शाखा द्वारा दि. 04/08/2026 को प्रातः 8.30 बजे विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय हि. म. से. 4, उदयपुर में गुरु वंदन - छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, सर्वप्रथम मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलित किया तत् पश्चात् विद्यालय की और से *सुभाष* शाखा के सभी सदस्यों का स्वागत अभिनन्दन उपर्णा पहनाकर किया गया इसके बाद शाखा अध्यक्ष इंजी. रणजीत लाल जैन द्वारा भारत विकास परिषद् द्वारा इस वर्ष किए जाने वाले कार्यों की जानकारी एवम् प्रांतीय संयोजक सम्पर्क ऋषभ कुमार जैन ने गुरू वंदन छात्र अभिनंदन के बारे में जानकारी दी।
गुरु वंदन प्रभारी रमेश चंद्र मेहता द्वारा दो मेधावी एवम् चार स्पोर्ट्स में मैडल प्राप्त छात्र/छात्रा का अभिनंदन तिलक, उपर्णा, प्रमाण पत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया इसके बाद विद्यालय के सभी 30 शिक्षको का छात्र/ छात्रा द्वारा तिलक, उपर्ना श्रीफल भेंट कर एवम् चरण स्पर्श कर शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया एवम् विद्यालय के सभी 30 शिक्षकों एवम् प्रिंसिपल जितेंद्र का सम्मान शाखा अध्यक्ष द्वारा उपर्णा व मोमेंटो के द्वारा सम्मानित किया गया, शाखा सचिव शोभा लाल दशोरा द्वारा नशा मुक्ति की सभी छात्रों को शपथ ग्रहण कराई गई।
अंत में कोषाध्यक्ष निर्भय सिंह बाबेल द्वारा विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया गया इस समारोह में शाखा से डॉ. नगेंद्र प्रसाद शर्मा, गौरांग शाह, निर्मल कुमार मादावत, करण मल जारोली,पारस मल नागोरी, मुकुट पोखरना एवम् विद्यालय परिवार से सीमा नागदा सहित सभी 30 शिक्षक एवम् 455 विद्यार्थी उपस्थित रहे अन्त में वन्दे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया।