GMCH STORIES

राजकीय महाविद्यालय ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

( Read 344 Times)

11 Aug 26
Share |
Print This Page
राजकीय महाविद्यालय ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

श्रीगंगानगर। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर में एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. बलवंत सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति भावना बढ़ने एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का आह्वान किया।

एनसीसी प्रभारी डॉ. मैनपाल ने विद्यार्थियों को घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने सम्बन्धी कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेन्द्र ने विद्यार्थियों को केन्द्र सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान प्रारंभ किए गए हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के महत्व की जानकारी दी।कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य ने ‘हम सब ने यह ठाना है, हर घर तिरंगा फहराना है‘ के उद्घोष के साथ विद्यार्थियों की तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

इस यात्रा में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने अपने अपने घरों पर तिरंगा फ़हराने का प्रण लिया। यात्रा में स्काउट प्रभारी श्री अजय कुमार और डॉ. चंद्रपाल जांदू सहित अन्य उपस्थित रहे।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like