GMCH STORIES

स्वतंत्रता संग्राम के वीर नायकों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ

( Read 171 Times)

10 Aug 26
Share |
Print This Page
स्वतंत्रता संग्राम के वीर नायकों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ

उदयपुर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा भारत सरकार की ‘हर घर तिरंगा’ पहल के तहत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर नायकों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को चेटक सर्कल स्थित सूचना केन्द्र में केन्द्र निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी द्वारा किया गया।

यह प्रदर्शनी 10 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के वीर नायकों, उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति योगदान को प्रदर्शित किया गया है।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं में स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के जीवन, संघर्ष और देशभक्ति की भावना के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को और सुदृढ़ करना है।

‘हर घर तिरंगा’ पहल के माध्यम से देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में आयोजित यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रदर्शनी 17 अगस्त 2026 तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

इस अवसर पर केन्द्र के उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत, कार्यक्रम अधिशाषी हेमंत मेहता, राकेश मेहता, सुनील निमावत सहित शहर के गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like