GMCH STORIES

सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया सामुदायिक कार्यों का लोकार्पण।

( Read 158 Times)

10 Aug 26
Share |
Print This Page
सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया सामुदायिक कार्यों का लोकार्पण।

चोगावड़ी पंचायत के सेमलिया गांव में शनिवार को विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास का भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों को लगभग 4 करोड़ 57 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि गांवों का विकास ही राष्ट्र की प्रगति की मजबूत नींव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है।

सांसद ने हिंन्दुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत किये जा रहे कार्यों की सराहना की और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिंक के कार्य को अनुकरणीय बताया।

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से क्षेत्र को निरंतर लाभ मिल रहा है।

इसी क्रम में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत खूंटियां में 20 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन एवं सेमलिया में 45 लाख की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन व जीर्णोद्धार कार्यों का भी लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।

इन कार्यों से ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। समारोह में भैरूसिंह चैहान, देवीसिंह राणावत, देवीलाल जाट एवं पंचायत प्रशासक बहादुर सिंह राणावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक से सीएसआर हेड सुंदरराज नायडू, सिविल हेड कामाख्या सिंह, इन्द्रीश एवं सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like