GMCH STORIES

पर्यावरण संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने का संदेश

( Read 287 Times)

11 Aug 26
Share |
Print This Page
पर्यावरण संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने का संदेश

उदयपुर। भूमंडलीय पर्यावरण संरक्षण एवं मानव विकास संस्थान, उदयपुर की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिंगावतों का वाड़ा, देबारी में हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से 300 से अधिक फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया गया।संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह रावल ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण मानव जीवन की पहली आवश्यकता है।

पेड़-पौधे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे लगाए गए।

फलदार, छायादार और औषधीय पौधों के रोपण से विद्यालय परिसर को भविष्य में एक हरे-भरे एवं उपयोगी परिसर के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था प्रधान केशीदेवी गमेती ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर जोशी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ललित दक, संस्थान के धर्मवीर सिंह, किशन सिंह देवड़ा, पृथ्वी सिंह, शिक्षिका अंजू देवी शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लेते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like