GMCH STORIES

जिला स्तरीय तिरंगा रैली का हुआ शानदार आयोजन

( Read 155 Times)

10 Aug 26
Share |
Print This Page
जिला स्तरीय तिरंगा रैली का हुआ शानदार आयोजन

जैसलमेर । ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान राष्ट्रीय कार्यक्रम की कड़ी में सोमवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला स्तरीय तिरंगा रैली का शानदार आयोजन हुआ। गड़सीसर चौराहा से प्रारंभ हुई इस रैली को जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कियां।

जिला कलक्टर जोरवाल ने जिलावासियों को ’’हर घर तिरंगा ’’ अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाने तथा अपने घरों, वाहनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठनों पर तिरंगा फहरा कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

तिरंगा रैली में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह सांदू, नरपत सिंह हरसानी, आयुक्त नगर परिषद लजपाल सिंह सोढा, जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार बिसा, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ उमेश वांगटियार , खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई, समाजसेवी कंवराज सिंह चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।

रैली में पुलिस, होमगार्ड, एएनएम प्रशिक्षणार्थी, स्कूली छात्र -छात्राएं, बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ी सहित अन्य संभागियों ने अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए रैली में उत्साह के साथ भाग लिया।

संभागियों ने रैली में भारत माता की जय हो, वंदे मातरम, स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरे माहौल को गगुंजायमान कर दिया।

यह तिरंगा रैली गडस़ीसर चौराहा से रवाना होकर नगर परिषद, एयरफोर्स चौराहा, नीरज बस स्टैंड चौराहा हनुमान सर्किल होती हुई गांधी दर्शन पहुंची। रैली का समापन गांधी जी की मूर्ति के समक्ष किया गया।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like