GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविरों में परिवादियों को मिला जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

( Read 156 Times)

10 Aug 26
Share |
Print This Page
ग्रामीण सेवा शिविरों में परिवादियों को मिला जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 11 क्यू बख्ताना में सोमवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में रिकॉर्ड शुद्धि के 13 आवेदन प्राप्त हुए।

इन प्रकरणों में बैंक शाखा एसबीबीजे से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं ओबीसी से पीएनबी का नाम जमाबंदी रिकॉर्ड में शुद्धि बाबत हलका पटवारी से रिपोर्ट ली गई।

इसके आधार पर उपतहसीलदार श्री आदराम द्वारा शिविर में ही शुद्धिकरण आदेश जारी किये गये। इसके अलावा शिविर में 9 नामांतरण स्वीकृत किये गये।

विरासत नामांतरण के तीन आवेदनों पर पटवारी हलका से रिपोर्ट ली गई।

पालनहार आवेदन की स्वीकृति जारी करने के साथ-साथ राशन कार्ड में नाम जुड़वाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।इसी तरह पंचायत समिति करणपुर की ग्राम पंचायत मलकाना कलां में आयोजित शिविर के दौरान बलवंत सिंह पुत्र जगराज सिंह और लालसिंह पुत्र काका सिंह ने मकान का पट्टा बनवाने हेतु आवेदन किया।

शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार बृजमोहन, जगदीश चन्द्र, श्रीमती चरणजीत कौर, श्री गुरमीत सिंह सहित अन्य द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर लाभार्थियों में पट्टे वितरित किये।इसी तरह ग्राम पंचायत सादकवाला में शिविर के दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक द्वारा चक 5 एफडीएम-ए की बसी हुई आबादी का राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने हेतु प्रस्ताव दिया।

इस पर शिविर प्रभारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई। विभिन्न परिवादियों को राहत देते हुए उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like