GMCH STORIES

कर्म भूमि से मातृ भूमि अभियान

( Read 126 Times)

10 Aug 26
Share |
Print This Page
कर्म भूमि से मातृ भूमि अभियान

.                    जैसलमेर ।  राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना कर्मभूमि से मातृ भूमि अभियान जैसलमेर जिले मे भू जल पुनर्भरण के लिए एक सफल योजना के रूप मे अपना योगदान दे रही है l योजना मे सी एस आर के सहयोग से भू जल को डायरेक्ट रिचार्ज करने की सरचनाएँ बन रही है l इससे जिले मे भू जल स्तर मे बढ़ोतरी के साथ भू जल की गुणवता मे भी सुधार की संभावनाएं बन रही है l

.               इस वित्तीय वर्ष मे जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के प्रयासों से वन्दे गंगा जल सरक्षण जन अभियान के दौरान विभिन्न ओद्योगिक संस्थानों ने सी एस आर के तहत योजना मे योगदान मे सहमति जतायी थी l जिला कलक्टर के प्रयासों परिणाम स्वरुप ग्राम पंचायत खिया व खींवसर मे इस वित्तीय वर्ष के प्रारम्भ मे ही चार भू जल पूनर्भरण सरचनाओं का निर्माण सम्पन्न हुआ है l

                योजना के नोडल अधिकारी व वरिष्ठ भू जल वैज्ञानिक डॉ नारायण दास इणखिया ने बताया की जे के सीमेंट लिमिटेड द्वारा योजना मे सहयोग प्रदान करते हुवे गांव खींवसर व खिया मे दो दो स्ट्रक्चर का निर्माण कर आम जन के प्रति कॉर्पोरेट की प्रतिब्धता को निभाया गया है l इस एरिया मे भू जल के खेती व उद्योग मे बढ़ते उपयोग के कारण भू जल स्तर मे गिरावट  दर्ज हो रही थी l इन सरचनाओं के निर्माण के पश्चात भू जल रिचार्ज मे सहायता मिलेगी l

.              समाज सेवी व वन्दे गंगा अभियान के दौरान सहयोग प्रदान करने मे अग्रणी रहे कँवराज सिंह चौहान ने बताया की ख़ुशी की बात है की माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की एक महत्वपूर्ण योजना का किर्यान्वयन हमारी पंचायत मे हुआ है l गांव खींवसर मे अधिक बर्षा के पश्चात पानी कई जगह इकठा रहता था तथा समस्या का कारण बनता था l पंचायत मे ऐसे स्थानों पर भू जल पुनर्भरण सरचनाए बनने से भू जल रिचार्ज के साथ पानी के भराव की समस्या का भी समाधान हो जायेगा l

           ग्राम पंचायत खिया के समाज सेवी. दिलीप कुमार ने बताया की खिया गांव मे ख़डीन के आगोर मे बने नलकूपो का पानी भारी है l इन नलकूप्पो के पास भू जल पुनर्भरण सरचनाएँ बनने से पानी की गुणवता मे सुधार की आशा है l

         .जे क़े सीमेंट के परियोजना प्रबंधक. अजय गर्ग द्वारा बताया गया की जे के सीमेंट आम जन के हित के लिएहमेशा प्रतिबध है l भू जल मे सुधार के लिए बनने वाली इस तरह की तकनीकी सरचनाओं के निर्माण से पूरे एरिया को लाभ मिलेगा l ग्राम पंचायत खिया व खींवसर मे इन सरचनाओं का निर्माण जे के सीमेंट के सी एस आर प्रभारी अनिल साहू के निर्देशन मे किया गया l


This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like