GMCH STORIES

डॉ.अतुल लुहाड़िया बने नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियंस(इंडिया) राजस्थान (पश्चिम जोन) के संयुक्त सचिव

( Read 304 Times)

11 Aug 26
Share |
Print This Page
डॉ.अतुल लुहाड़िया बने नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियंस(इंडिया) राजस्थान (पश्चिम जोन) के संयुक्त सचिव

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट एवं इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ.अतुल लुहाड़िया को प्रतिष्ठित नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियंस (इंडिया) की राजस्थान शाखा (पश्चिम जोन) की नवगठित कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव के पद पर निर्वाचित किया गया है।

जयपुर में आयोजित एनसीसीपी(आई) राजस्थान शाखा (पश्चिम जोन) की महत्वपूर्ण बैठक में कार्यकारिणी का यह चुनाव और गठन,संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.महेंद्र कुमार एवं सचिव डॉ.रमाकांत दीक्षित के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से डॉ. अतुल लुहाड़िया को संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अपनी इस नई जिम्मेदारी पर डॉ.अतुल लुहाड़िया ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि डॉ. लुहाड़िया श्वसन रोगों,इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी तथा थोरोकोस्कोपी के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट चिकित्सा कार्यों और शोध के लिए जाने जाते हैं। साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलनों व कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य वक्ता और विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं।

डॉ.लुहाड़िया के संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित होने पर पीएमसीएच मैनेजमेन्ट,चिकित्सकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like