GMCH STORIES

प्रो.सोनिका चौधरी बनी महाराजा सूरजमल संगठन की जिला उपाध्यक्ष 

( Read 417 Times)

16 Apr 26
Share |
Print This Page

प्रो.सोनिका चौधरी बनी महाराजा सूरजमल संगठन की जिला उपाध्यक्ष 

हनुमानगढ़। महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (महिला विंग) की हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. चौधरी, संगठन अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हेमलता फौजदार और राजस्थान महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती बबीता कासनियां के आदेशानुसार और उनकी सहमति से जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण जान्दू ने जिला उपाध्यक्ष पद पर प्रोफेसर सोनिका चौधरी ( जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन ) को मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण जान्दू ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा की इनकी नियुक्ति नई ऊर्जा, मजबूती और गतिशीलता लाएगी। आप अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। श्रीमती किरण जान्दू ने बताया कि संगठन का उद्देश्य महाराजा सूरजमल के विचार, सिद्धांत और उनके अदम्य साहस, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता और कुशल शासन को जन-जन तक पहुंचाना है। उनके आदर्शों को समाज में स्थापित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like