उदयपुर। राजस्थान समाज सेवा संस्थान द्वारा उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण करने का अभियान बुधवार को शुरू हुआ।
राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान के पहले दिन घासा पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिकरनी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामदेवरा में कक्षा 1 से 5 वीं तक के कुल 118 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।
स्वेटर वितरण में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी और मनीष पुरी गोस्वामी का भी सहयोग रहा। स्कूल के प्रधानाध्यापक महेंद्रसिंह चौहान, किशनलाल पूर्बिया के साथ ही अध्यापक हेमंत जोशी और स्कूल स्टाफ ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।
संस्थान अध्यक्ष उपाध्यक्ष मंजूलता ने बताया कि दोनों ही स्कूल पहाड़ियों के बीच स्थित होकर अधिकांश बच्चों के पास स्वटेर नहीं होने से हर बार सर्दी के दिनों में ठिठुरते हुए स्कूल आने मजबूर होना पड़ता है।
इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को संस्थान की टीम इन स्कूलों में पहुंची और बच्चों के स्वेटर की जरूरत पूरी की।