उदयपुर। शहर के समीपस्थ बड़गांव में स्थित चारभुजानाथ मंदिर प्रांगण में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव श्रृद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री चारभुजानाथ को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। प्रभुश्री ठाकुर जी की मनमोहक आंगी की गई। संध्याकाल में भक्तिमय वातावरण के बीच कीर्तन व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ नागरिक सहित युवा व बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।