जैसलमेर । मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान 3.0 एवं 12 सितम्बर, 2026 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए तालुका पोकरण में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डा. महेन्द्र कुमार गोयल, एसीजेएम नवीन रतनू, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय सांकडा आदित्य के साथ अधिकाधिक प्रकरणों को रैफर करने तथा राजीनामे के माध्यम से सफल किए जाने के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई।
बार एसोसिएशन के साथ सचिव ललित पुरोहित ने बैठक आयोजित कर मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को निपटवाकर पक्षकारान को लाभान्वित करने का आह्वान किया। बैठक में पोकरण न्याय क्षेत्र के अधिवक्तागण ने बड़ी संख्या में भाग लिया।