जैसलमेर, 04 अगस्त। शहरी सेवा फॉलोअप शिविर कार्यक्रमों की कडी में आज बुधवार, 5 अगस्त को नगर परिषद जैसलमेर के वार्ड संख्या 21,22,23 एवं 24 के लिए नगर परिषद सभागार में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक फोलोअप शिविर का आयोजन रखा गया है।
आयुक्त लजपाल सिंह सोढा ने बताया कि इन फॉलोअप शिविरों में शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान लंबित रह गए प्रकरणों के साथ-साथ प्राप्त होने वाले नए आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा पूर्व में शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान प्रदान की गई सभी छूट एवं शिथिलताएं फॉलोअप शिविरों में भी यथावत लागू रहेंगी, जिससे अधिकाधिक नागरिकों को राहत मिल सके।
*--000--* *बुधवार को 08 ग्राम पंचायतों में लगेगे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर* जैसलमेर, 04 अगस्त।
जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर-2026 के लिए जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार बुधवार, 05 अगस्त को चारों उपखण्ड क्षेत्रों की 08 ग्राम पंचायतों में फॉलोअप शिविरों का आयोजन रखा गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी ने बताया कि आज मंगलवार को उपखण्ड क्षेत्र जैसलमेर में नेहडाई, खुहडी, कोरियोें का गांव उपखण्ड पोकरण में ग्राम पंचायत उजला, घंटियाली उपखण्ड फतेहगढ़ में ग्राम पंचायत उण्डा एवं सांगड तथा उपखण्ड भणियांणा में ग्राम पंचायत मानासर में फॉलोअप शिविर रखे गये है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे फोलोअप शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखे ताकि उनका समाधान किया जा सके।
*--000--* *हरियालों राजस्थान के तहत 1000 पौधों का किया गया पौधारोपण* *दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* जैसलमेर, 04 अगस्त।
हरियालो राजस्थान के तहत आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर, नगरपरिषद जैसलमेर के संयुक्त तत्वाधान में पेड़ लगाओ,वन बचाओ,बेटी पढ़ाओ, और एक पेड़ मां के नाम, थीम पर माननीय अपर जिला न्यायाधीश श्री ललित पुरोहित के सान्निध्य में एसटीपी प्लांट जेठुवाई रोड पर नीम, शीशम, गुलमोहर, बड़, जामुन के 1000 पेड़ पौधे लगाएं गए।
नगरपरिषद आयुक्त, लजपाल सिंह सोढ़ा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा हरियालों राजस्थान के तहत सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ मानसून के समय से किया जा चुका है।
नगर परिषद जैसलमेर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर हरियालों राजस्थान को सफल बनाने का कार्य कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
वृक्षारोपण के दौरान हसंराज अधिशासी अभियंता नगर परिषद जैसलमेर,अभियंता कृष्ण सोनी, लेखा सहायक दिलखुश जांगिड़, नेतराम, पदमिनी, रामनारायण,मूलाराम, अन्य कार्मिक इत्यादि उपस्थित रहे।
*--000--* *पंचायती राज एवं नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आज* *जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल करेंगी विभिन्न प्रकोष्ठों की तैयारियों की समीक्षा* जैसलमेर, 4 अगस्त।
जिले में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
निर्वाचन संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित विभिन्न प्र। 12 15 11 01
Source: email_imap