श्रीगंगानगर । हमारी लाडो संस्थान द्वारा नींव कार्यक्रम के अंर्तगत 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, 6 एफडीएम (सूरतगढ)़ की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।दौड़ के उपरांत विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमे प्रतिभागी बालिकाओं को कैप, जूते, जुराबें एवं पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर विद्यायल के प्रधानाध्यापक श्री सुभाष चंद्र सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की कोच मीना एवं मोनिका ने बताया कि नींव कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।