बाँसवाड़ा / गायत्री मण्डल एवं धनेश्वर प्रदोष मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में प्रदोष एवं मास शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित शिवार्चन महोत्सव महा आरती एवं पुष्पान्जलि के साथ शुक्रवार रात सम्पन्न हुआ। इसमें शिवभक्त साधकों एवं साधिकाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर शैव भक्ति का ज्वार उमड़ा दिया।
इस अवसर पर धनेश्वर प्रदोष मण्डल के अध्यक्ष नगेन्द्र नागर एवं सचिव जयप्रकाश याज्ञिक, दीनबंधु चेतना समिति के अध्यक्ष सुरेश पण्ड्या, मधुसूदन नागर आदि ने महा आरती एवं पुष्पान्जलि विधान पूर्ण किया।
इससे पूर्व पं. जय रणा के आचार्यत्व में पंच देव उपासना, षोड़शोपचार से शिव परिवार पूजन-अर्चन एवं यजुर्वेदीय परम्परा से रूद्राभिषेक अनुष्ठान में सीए अंजनी त्रिवेदी, शेखर पण्ड्या, हेमन्त दवे, रविन्द्र झा, सुनील त्रिवेदी, रविन्द्र त्रिवेदी, दिलीप झा, मिट्ठनलाल दवे, बलदेव दवे, निखिल दवे, केवलकृष्ण नागर, नवीन पण्ड्या, दिलीप पण्ड्या, दिनेन्द्र दवे, देवांग नागर, पवन दवे, हेमेन्द्र त्रिवेदी, देवकीनन्दन झा, जयन्त नागर, हेमांग नागर, दीपक झा आदि पण्डितों ने भाग लिया।
इस अवसर पर भारतीय विद्या मन्दिर के अध्यक्ष एवं सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर तथा गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो. आई.वी. त्रिवेदी, संस्कृत मनीषी डॉ. राकेश शास्त्री सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तित्वों ने महाआरती में हिस्सा लिया।
शिव महिमा भजनों ने किया आनन्दित
महोत्सव के उपरान्त साधिकाओं के समूह ने शिवभक्ति स्तोत्रों एवं भजनों की स्वर लहरियों से आश्रम गूंजा दिया। इनमें रेखा पण्ड्या, जया नागर, संगीता झा, भार्गवी नागर, प्रवीणा त्रिवेदी, निधि नागर, दीपिका पण्ड्या, रंजना नागर, जागृति नागर, हीमा झा, चेतना दवे, अल्पना नागर, चेतना नागर, दीपाली दवे एवं रेखा याज्ञिक ने हिस्सा लिया। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ, शिव पंचाक्षरी मंत्र जप और अन्य कई अनुष्ठानों में भी इन साधिकाओं ने भाग लिया।
Source: