जर्जर विद्यालय भवनों की मेजर मरम्मत की मांग

10 कक्षा कक्ष,05 प्रयोगशालाएं,बालिका छात्रावास स्टेडियम सहित बालिकाओं हेतु मूत्रालय शौचालय निर्माण करने की मांग*

*बैठक में शामिल अभिभावकों जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों ने रिक्त पदों पर आक्रोश जताया और घेराव की चेतावनी, संघर्ष समिति गठित*

बांसवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में ग्राम पंचायत स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह संस्था प्रधान अरुण व्यास, प्रशासक राजेन्द्र कुमार चरपोटा की अगुवाई में धूमधाम और समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा सरस्वती,बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर,वीर राजा बांसिया जी चरपोटा के फोटो की वंदना कर पूजा विधान माल्यार्पण किया गया।

 

प्रारम्भ में वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गान के 150वर्ष पूरे होने पर 673बालक बालिकाओं ने राष्ट्रीय ध्वज को गरिमा पूर्ण लहराते हुए प्रभात फेरी छात्र संसद पदाधिकारी प्रधानमंत्री आशीष चरपोटा ओर सपना चरपोटा की अगुवाई में ग्राम पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई ओर अन्त में पुनः स्कूल राउमावि अमरथुन में आकर समारोह में तब्दील हो गई।

 

इस अवसर पर संस्था प्रधान अरुण व्यास पीओ प्रधानाचार्य सहित पूरे स्टॉफ का शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम गुणवत्ता युक्त रखने पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समारोह को एसएमसी अध्यक्ष हीरालाल,शिक्षक नेता रकम चंद्र चरपोटा, बांसिया विकास संस्थान के शैलेंद्र चरपोटा, भेरूलाल सेठ,राधेश्याम,लक्ष्मण भाई,अभिभावक संघ अध्यक्ष दीपचंद जी,सहित डेढ़ दर्जन वक्ताओं ने एकता अखंडता और राष्ट्रीय संस्कृति,कर्त्तव्य ओर सामाजिक गतिशीलता में बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर डीजे बजाया जाने पर रोक लगाई ओर स्कूल से स्वच्छंद प्रवृत्ति से विद्यालय अमरथून से भागने वाले विद्यार्थियों को कड़ाई से रोकने ,सहित विभिन्न छात्र कल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक लाभान्वित करने की मांग की गई।

इस अवसर पर समारोह में शामिल अभिभावकों जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों ने नोडल के अधिकांश 

विद्यालयो के भवन जर्जर होने से आए दिन प्लास्टर गिर रहा, बढ़ी घटना का अंदेशा, समसा ओर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित ओर निवेदन ज्ञापन,पत्र देने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई जिस पर चिन्ता व्यक्त की गई।

 

इस अवसर पर समारोह में भेरूलाल सेठ एवं प्रशासक राजेन्द्र कुमार चरपोटा ने पाँच पांच पंखे भेंट किए और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अभिभावक राधेश्याम ने उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम गुणवत्ता युक्त 90%से अधिक लाने वाले छात्र छात्राओं को एरोप्लेन से दिल्ली ले जाने की घोषणा की गई ओर गत वर्ष के 85%से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों की सहमति के बाद रेल यात्रा कराने हेतु आवश्यक कदम उठाएं जाने का निवेदन किया।

 

इस अवसर पर समारोह के बाद एस एम सी, एस डी एम सी, पी टी ए, छात्र संसद, नोडल कार्मिक ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों की बैठक आहूत कर 10 रिक्त पदों को शीघ्र भरने,जर्जर भवन मरम्मत करने,बालिका छात्रावास स्टेडियम सहित,बालिकाओं के लिए तीन मूत्रालय शौचालय निर्माण करने, 10 नए कक्षा कक्ष, 05 प्रयोगशालाएं निर्माण करने हेतु संघर्ष समिति गठित कि गई और विद्यार्थियो को जर्जर भवन ,परिसर में नहीं बिठाने ओर वैकल्पिक तौर पर पत्तरों का 168 गुणा 35 फिट का टीन शेड अस्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाएं जाने का निर्णय लिया गया हैं।

 

इस अवसर पर एन एस एस,एन सी सी योजना चलाई जाने की सहमति बैठक में की गई ।

समारोह का संचालन खुश पाल कटारा ने ओर आभार प्रदर्शन जीवन लाल निनामा ने ज्ञापित किया।

Source: