बांसवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम ओर समारोह पूर्वक संस्था प्रधान अरुण व्यास के मुख्य आतिथ्य में आहुत किया गया।
विज्ञान दिवस ओर बाल बैज्ञानिक की प्रतिभाएं बचपन में जिज्ञासाएं उत्पन्न होने से क्या,क्यों,कैसे से आगे बढ़ कर विषयगत चिन्तन पैदा करती हैं और बचपन में खेल खेल में आधुनिक शिक्षण कंप्यूटर,लैपटॉप, मोबाइल पर वैज्ञानिक प्रयोग कर खेल में विद्यार्थी पारंगत हो रहे हैं जिसमें कक्षा कक्ष शिक्षण व्यवस्था ओर प्रयोगशालाएं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
यह कहना है
इस अवसर पर समारोह में पारी प्रभारी खुश पाल कटारा ने विज्ञान दिवस की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न वैज्ञानिकों के जीवन परिचय ओर उपलब्धियों पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की ।
इस अवसर पर सूक्ष्मदर्शी , रिकॉर्डिंग , ध्वनि की गति , आवृत्ति सहित रमन प्रभाव, अनुनाद , तरंगित संचरण पर प्रश्नोत्तरी में विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रंगोली मेंहदी चार्ट निर्माण,मॉडल निर्माण, निबन्ध लेखन, सहित छोटे बाल वैज्ञानिकों की जलेबी दौड़ कब्बड्डी,खो - खो, रस्सा - कस्सी, सहित विभिन्न अन्तर कक्षा स्पर्धाएं आहूत की गई जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर समारोह को भेरूलाल डोडियार, मयूर पड़ियार, मुकेश पटेल, जीवन लाल निनामा, हितेष कुमार निनामा,बदन लाल डामोर, अनूप मेहता, कपिल वर्मा,पर्वत सिंह हरिशंकर, मानसिंह, श्रीमति रैना निनामा,श्रीमति प्रज्ञा अधिकारी, कचरू लाल चरपोटा, प्रभुलाल खराड़ी,दयाशंकर चरपोटा, सहित विभिन्न आयामों पर वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
संचालन खुश पाल कटारा दयाशंकर चरपोटा ने किया ओर आभार प्रदर्शन श्रीमति प्रज्ञा अधिकारी ने ज्ञापित किया।
Source: