डूंगरपुर के पार्षद मोहनलाल नागदा के पुत्र है निपुण कनाडा मे हदय गति रूकने से हुआ है निधन
डूंगरपुर। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं पुर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने केन्द्रीय विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा, प्रदेश से केन्द्र सरकार मे मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल, श्री गजेन्द्र सिंह जी, श्री भूपेन्द्र यादव, और श्री भागीरथ चैधरी से डूंगरपुर के पार्षद मोहनलाल नागदा के पूत्र निपुण का पाथिव देह को कनाडा से भारत लाने को लेकर पत्र लिखकर आग्रह किया है। पूर्व राज्यमंत्री कटारा के निजी सचिव ने बताया कि नगर परिषद के पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहनलाल नागदा के पुत्र निपुण का मंगलवार को कनाडा मे हदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया है। वे 43 वर्ष के थें। न्यु काॅलोनी निवासी मोहनलाल नागदा जो कि वर्तमान मे भाजपा से पार्षद है तथा उनके दा पुत्र है जिनमे निपुण नागदा कम्प्युटर इंजीनियरींग के पश्चात अपने परिवार पत्नि टीना जैन पुत्र कबीर व अबीर सहित कनाडा के वैमन्टन सिटी मे रहता था एवं रोजगाररत था। रोजाना की भांति निुपण बैडमिन्टन खेल कर वापस घर लौटा था और बाथरूम मे गया जहा अचानक गिर गये और हदय गति रूकने से इनका निधन हो गया। अचानक हुये इस घटनाक्रम से इनकी पत्नि एवं बच्चे सदमे मे आ गये। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कनाडा मूल मे रहले वाले रिश्तेदार व वागड क्षेत्र के निवासीयो मे शोक लहर छा गई और वे आगामी कार्यवही हेतु पहुच गयें। इधर डूंगरपुर मे घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सहित पुरे समाज मे शोक की लहर छा गई और घटना की जानकारी से जनप्रतिनिधियो के साथ ही पुर्व राज्यमंत्री को अवगत कराया जिस पर पुर्व राज्यमंत्री श्री सुशील कटारा ने केन्द्रीय विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा, प्रदेश से केन्द्र सरकार मे मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल, श्री गजेन्द्र सिंह जी, श्री भूपेन्द्र यादव, और श्री भागीरथ चैधरी से इनका शव कनाडा से डूंगरपुर लाने मे आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है। इधर परिवाजनो मे इस घटना के बाद रो- रोकर बुरा हाल है तथा संभाग भर के समस्त समाजजन डूंगरपुर पहुच रहे है। निपुण ने अपने छोटे पुत्र के कनाडा मे जन्म के पश्चात वहां की नागरीकता भी हासिल कर ली थी।
Dungarpur News
पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने डूंगरपुर के निपुण का पार्थिव देह कनाडा से भारत लाने का विदेश मंत्री समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश से केन्द्र मे मंत्रीयो से किया आग्रह
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…