महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, सिटी पैलेस, उदयपुर में बहुप्रतीक्षित भव्य वार्षिक अंग्रेजी साहित्य उत्सव - वर्बालिया 2025 का गौरवपूर्ण आयोजन किया गया, जो वाग्मिता, सृजनात्मकता और आलोचनात्मक चिंतन का उत्सव रहा।
उत्सव की शुरुआत एक गरिमामय उद्घाटन समारोह के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर में अंग्रेजी के प्रोफेसर डॉ. हेमेंद्र सिंह चंडालिया ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने उपस्थित सभी का स्वागत-आभार करते हुए गणमान्य अतिथियों तथा विशिष्ट निर्णायक मंडल को पुष्पगुच्छ भेंट किये।
निर्णायक मंडल में डॉ. अंजू बेनीवाल, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर, प्रोफेसर सविता वर्दिया, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर, श्रीमती दीपिका वाली, प्रख्यात अंग्रेजी शिक्षिका, डॉ. विशाखा सिंह, पोषण विज्ञान में शिक्षाविद एवं शोधकर्ता, डॉ. सोनल कंठालिया, शिक्षिका, राजस्थान सरकार श्रीमती ज्योति पांडे, शिक्षिका, राजस्थान सरकार शामिल थे। प्रतिभागियों से बात करते हुए मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि बदलते परिवेश में हमें अपनी मातृभाषा हिन्दी के साथ-साथ बच्चों को अंग्रेजी साहित्य का भी ज्ञान कराना आवश्यक है। विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को सर्वांगीण विकास के लिए प्रोत्साहित करना है।
अपने मुख्य भाषण में डॉ. चंडालिया ने युवा मन को अपने संचार कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया और जीवन के सभी क्षेत्रों में स्पष्ट अभिव्यक्ति के स्थायी मूल्य पर बल दिया। उन्होंने उत्सव की शुरुआत में प्रस्तुत किए गए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मेजबान विद्यालय की भी सराहना की। एक गरिमापूर्ण भाव के रूप में, डॉ. चंडालिया ने विद्यालय के पुस्तकालय को अपनी स्वयं-लिखित तीन पुस्तकें भेंट कीं, जिससे उसका साहित्यिक संग्रह समृद्ध हुआ।
इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी में इस साहित्यिक आयोजन में शहर के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के लगभग 70 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने कविता पाठ, कहानी सुनाना, टर्नकोट, वाद-विवाद और आशुभाषण आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभागिता दी। जिसके अंतर्गत अंग्रेजी साहित्य के विभिन्न साहित्यिक और कलात्मक पहलुओं को प्रस्तुत किया गया।
प्राथमिक वर्ग में कविता पाठ में शौरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती (सीडलिंग) प्रथम, देवेग्या मेनारिया (सेंट एंथोनी) द्वितीय, रिंकल जैन (सेंट ग्रिग्रोरियस) तृतीय, कहानी सुनाने में भाविनी भटनागर (सेंट एंथोनी) प्रथम, अक्षराज श्रीमाली (सीडलिंग ) द्वितीय, इशिता वर्षने (सेंट ग्रिग्रोरियस) और त्वेशा देशमुख (द जूनियर स्टडी) तृतीय रहे।
मध्यम वर्ग में वाद-विवाद में विधि जैन (एमएमपीएस) प्रथम, वैभवी व्यास (सेंट एंथोनी) द्वितीय, और फातिमा ब्यावरवाला (सीडलिंग) तृतीय, आशु भाषण में धैर्य कोठारी (सेंट पॉल) प्रथम, अनन्या काबरा (सेंट एंथोनी) और अशर हुसैन (एमएमपीएस) द्वितीय, सोनाक्षी गिद्वानी (सेंट ग्रिग्रोरियस) तृतीय रहे।
वरिष्ठ वर्ग में वाद-विवाद में श्रेया माहेश्वरी (एमएमपीएस) प्रथम, अक्षया प्रजापति (द स्टडी) द्वितीय, चैतन्य योगेश गवली (डीपीएस) तृतीय तथा आशु भाषण में परिधि सेठी (एमएमपीएस) प्रथम, नयोमी मेनारिया (सेंट एंथोनी) द्वितीय और प्रिशा गुलाटी (नीरजा मोदी) तृतीय स्थान पर रहे।
समग्र रूप में सेंट एंथोनी प्रथम, महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल द्वितीय और सीडलिंग स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।
उदयपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं प्रतिष्ठित सिविल सेवक श्री ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने समापन समारोह में सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विजेता शील्ड सेंट एंथोनी स्कूल को प्रदान करते हुए अपने उद्बोधन डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सराहना करते हुए कहा कि दिग्दर्शिता विद्यालय के शैक्षणिक स्तर पर झलकती है। उनके सफल प्रयास ने विद्यार्थियों के लिए तनाव-मुक्त वातावरण निर्मित किया है।
अंत में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सुश्री अभिलाषा शर्मा ने सभी सम्मानित अतिथियों, आयोजकों, वक्ताओं और सभी प्रतिभागियों को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Education News
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुआ वार्षिक अंग्रेजी साहित्य उत्सव - वर्बालिया 2025
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…