सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भविष्य आहरी और एडोन जॉन शिबू ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और उदयपुर का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है। कोच मयंक सोनी ने बताया कि यह नेशनल चैंपियनशिप 12 से 16 नवम्बर तक एचएसवी ग्लोबल स्कूल, गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित की जाएगी, जिसमें सेंट एंथोनीज़ स्कूल के ये दोनों खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। जयपुर स्थित एस. आर. एन. स्कूल में आयोजित वेस्ट ज़ोन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए, भविष्य आहरी ने 17 वर्ष छात्र क्वाड वर्ग की 1 लेप रोड रेस में स्वर्ण पदक जीता, जबकि एडोन जॉन शिबू ने 11 वर्ष छात्र क्वाड वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन और नेशनल टीम में चयन पर स्कूल के प्राचार्य विलियम डी’सूजा ने हार्दिक बधाई दी और कहा कि "हमें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य और एडोन जॉन राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान और सेंट एंथोनीज़ स्कूल का नाम गौरवान्वित करेंगे।"

Source: